फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gujarat businessman alleges robbery, Rs 50 lakh found at his home

Lucknow News: गुजरात के कारोबारी ने लगाया लूट का आरोप, घर में मिले 50 लाख रुपये

Wed, 28 Oct 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gujarat businessman alleges robbery, Rs 50 lakh found at his home
विभूतिखंड थाने में खड़ी कार। 
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-जी इलाके में रहने वाले गुजरात के मेहसाणा निवासी कारोबारी प्रग्नेश ने 24 अक्तूबर को बाइक सवार दो बदमाशों पर रुपयों से भरे दो बैग लूट ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने 25 अक्तूबर को आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। कारोबारी ने एफआईआर में यह जिक्र नहीं किया कि उनके बैग में कितनी रकम थी। पुलिस ने छानबीन की तो व्यापारी के घर से ही एक बैग में 50 लाख रुपये मिले। पुलिस फिलहाल घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्रग्नेश कृषि उत्पाद का कारोबार करते हैं। प्रग्नेश का कहना है कि 22 अक्तूबर को वह कार से अपने साथी गुजरात के पाटन निवासी रावल चिंतल के साथ लखनऊ के लिए निकले थे। उनके पास रुपयों से भरे दो बैग थे। 24 अक्तूबर को वह लखनऊ पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह आशियाना के सेक्टर-जी के पास थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और कार में रखा रुपयों से भरा दोनों बैग लूट ले गए। प्रग्नेश ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। सूचना पर आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पहले पांच लाख, फिर सात लाख और अब डेढ़ करोड़ की लूट की चर्चा
डीसीपी ने बताया कि पीड़ित ने पहले बैग में पांच लाख और फिर सात लाख रुपये होने की बात कही थी। बाद में एफआईआर में रकम का उल्लेख नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें ठीक से पता नहीं है कि बैग में कितने रुपये थे। वहीं, मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक संदेश में कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपये लूटे जाने का दावा किया गया। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 25 अक्तूबर को ही लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। रकम को लेकर संशय है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने इनकम टैक्स को मामले की सूचना दे दी है। इनकम टैक्स व्यापारी से बरामद किए गए 50 लाख रुपये के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के बयान में विरोधाभास, सीसीटीवी में दिखी एक बाइक

डीसीपी के अनुसार जांच में सामने आया है कि पीड़ित 22 अक्तूबर को गुजरात से लखनऊ के लिए निकले ही नहीं थे। वह कुछ महीने से लखनऊ में ही रह रहे हैं। उनसे रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीसीपी के मुताबिक, घटना के वक्त कारोबारी की कार के पास एक बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूटी गई रकम हवाला की हो सकती है। इसी वजह से पीड़ित रकम के बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने घटना से साफ इन्कार किया है। कारोबारी की गुजरात नंबर की कार आशियाना थाने में खड़ी है। पुलिस का कहना है कि कार लावारिस हालत में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed