फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fir against bihar mlc for threatening furniture businessman in cantt varanasi

वाराणसी: फर्नीचर कारोबारी को धमकाने के आरोप में बिहार के एमएलसी पर मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Nov 2019 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fir against bihar mlc for threatening furniture businessman in cantt varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के नदेसर के फर्नीचर कारोबारी ने कैंट थाने में रविवार को बिहार के एमएलसी राजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एमएलसी समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


फर्नीचर कारोबारी आनंद मिश्र ने एसएसपी से मुलाकात करते हुए गुहार लगाई कि बिहार के एक एमएलसी अपने साथियों संग शोरूम पर पहुंचे और जाने से मारने की धमकी देते हुए गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने एमएलसी सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। नदेसर स्थित फर्नीचर शोरूम अधिष्ठाता आनंद मिश्र ने पुलिस को बताया कि बिहार के औरंगाबाद एमएलसी की फर्म द्वारा नदेसर स्थित मकान पर रिहायशी भवन बनाने का एग्रीमेंट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तय मानक के अनुरूप वीडीए से नक्शा पास नहीं हुआ तो बिना नक्शा पास कराए भवन बनाने पर आमादा हो गए, जिसका विरोध किया गया। इससे नाराज होकर मेरे गैर मौजूदगी में अपने समर्थकों संग शोरूम पहुंचे एमएलसी ने बेटे सहित अन्य को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि एमएलसी सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed