फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   family killed a old man for land dispute in ghazipur

जमीनी विवाद में हुआ रिश्तों का खूनी खेल, भाई-भतीजों ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट

Thu, 16 May 2019 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 May 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
family killed a old man for land dispute in ghazipur
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी में बुधवार दोपहर जमीन विवाद में भाइयों और भतीजों ने लाठी-डंडे से पीटकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या कर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मनिहारी गांव निवासी लछिराम यादव के बेटे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामअवध यादव (65) का भाइयों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। रामअवध के बेटे बिरजू इसी ग्राम पंचायत में स्कूल चलाते हैं। उनके पिता वहीं रहते थे। बुधवार दोपहर जब रामअवध घर पहुंचे, तो जमीन मामले को लेकर भाई और भतीजों से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान भाई और भतीजों ने लाठी-डंडे से रामअवध की पिटाई कर दी। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने गजराज यादव की तहरीर पर रामलाल, रामाधार, रामजन्म, दीपक, टुनटुन, दया, छोटू, भोलू और महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मनिहारी गांव में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या मामले में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed