{"_id":"5bc09f42bdec2269a00abfe8","slug":"elder-brother-sexually-harassed-with-his-younger-brother-wife-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, मारपीट कर ज्वेलरी लेकर फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुरः छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, मारपीट कर ज्वेलरी लेकर फरार हुआ आरोपी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में एक भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसकी ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। इसी बीच रात करीब दो बजे कमरे में किसी के आने का आहट मिली।
वह चारपाई से उठी चारों तरफ कमरे में देखने लगी। इसी बीच उसका जेठ आ गया और उसका मुंह गमछे से दबाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की और ज्वेलरी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है। मेरे अकेले होने का फायदा उठाकर मेरे जेठ ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की बात संदिग्ध लग रही है। मारपीट और ज्वेलरी छीनने का मामला सही लग रहा है।
फिर भी पीड़िता द्वारा दी तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से दुष्कर्म का मामला स्पष्ट हो पाएगा।