{"_id":"5af5ab234f1c1bda408b474c","slug":"eight-year-old-boy-murder-due-to-illegal-relation-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक बन रहे मासूम की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में बाधक बन रहे मासूम की सिर कूंचकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मां को थाना ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में एक मासूम अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया। रात में सो रहे आठ वर्षीय बालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लिया। वहीं पूछताछ के लिए मृतक की मां को हिरासत में ले लिया। मृतक के चाचा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी सुभाष यादव ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ है। उसकी पत्नी संतरा देवी अपने पुश्तैनी मकान में पुत्र प्रवीण कुमार यादव उर्फ अमन (8) के साथ गुरुवार की रात सोई हुई थी।
सुबह संतरा देवी ने दूसरे मकान में सोए अपने देवर और सास-ससुर को जगाकर बताया कि देर रात 12 बजे कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और प्रवीण की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी सोमेन वर्मा, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और जमानिया सीओ आरबी सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल से खून के धब्बे को साफ करने की कोशिश की गई थी। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मामला मां के अवैध संबंधों का है। जल्द ही इसका पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।