भदोही में पकड़े गए 8 अभियुक्त, इस तरह से रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से असलहे, आभूषण और एक कार पुलिस ने बरामद की है।
भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रात 8 बजे अंतर्जनपदीय 5 अभियुक्तों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल उर्फ अजय पुत्र वसीम निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, हंसराज उर्फ वकील पुत्र रामधारी यादव निवासी ढाका थाना बरसठी जिला जौनपुर, इमरान पुत्र सलामत निवासी मड़ियांहू जिला जौनपुर, अफजल पुत्र अत्ताउल्लाह निवासी टिकारी थाना सिकरारा जिला जौनपुर, राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव कसयां थाना केराकत जिला जौनपुर है।
इसके अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले तीन अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र स्व. मेवालाल सेठ निवासी जनका जिला वाराणसी। बबलू पुत्र स्व. दयाराम सोनी निवासी रोहनिया जिला वाराणसी और मुकेश प्रजापति पुत्र लालबिहारी निवासी सदरगंज थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर का नाम शामिल है। एसपी राजेश यश ने बताया कि इनका एक साथी अभी भी फरार है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
ऐसे करते थे चोरी
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग अलग-अलग कालोनियों में किराए पर रह कर घरों की रेकी करते थे। जिस मकान में ताला बंद रहता था, रात में वे सब उसी घर में चोरी करते थे। पांचों अभियुक्त चोरी का सामान दिनेश, बबलू और मुकेश प्रजापति को बेचते थे। चोरी के ही पैसों से आरोपियों ने एक कार खरीदी थी।
पुलिस ने गिरफ्तार आोरपियों के पास से आठ लाख रुपए की 32 बोर की एक विदेशी लाइसेंसी पिस्टल, तीन अवैध तमंचे, तीन कारतूस, एक कार और 54 सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।