फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   drunkers beat daroga at mau, constable rau away

मऊ में पियक्कड़ों ने दरोगा को पीटा, मौके से भाग गए सिपाही

Mon, 15 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 15 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
drunkers beat daroga at mau, constable rau away
यूपी पुलिस
मऊ जिले के चकरा बाजार में सोमवार की रात करीब आठ बजे सरकारी शराब की दुकान पर शराब पीने को लेकर हल्का सिपाहियों व पियक्कड़ों मे मार-पीट हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए दरोगा को भी पियक्कड़ों ने पीट दिया। दरोगा को पिटता देख सिपाही मौके से भाग गये।
विज्ञापन


सूचना पर भारी संख्या मे पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची और आरोपितों को चिन्हित कर धर-पकड़ में जुट गई।
चकरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर कुछ लोग सोमवार की रात शराब पी रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय हल्के के दो सिपाही भी वहां पहुंच गये। बताया जाता है दोनों सिपाही भी शराब लेकर बगल में बैठ गये।
विज्ञापन


इस दौरान किसी बात को लेकर, बगल में बैठे पियक्कड़ों का सिपाहियों से विवाद हो गया।  बात बढ़ने पर सिपाहियों ने एक पियक्कड़ की धुनाई कर दी। साथी को पिटता देख भारी संख्या मे मौजूद पियक्कड़ों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार उसी समय हल्का के दरोगा भी मौके पर पहुंच गये तथा मामले मे हस्तक्षेप करना चाहा कि पियक्कड़ों के एक गुट ने दरोगा पर हमला कर दिया। इस बीच मौका पाकर  दोनों सिपाही मौके से भाग गये। इधर पियक्कडों ने दरोगा को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया।


आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दरोगा को छुडाया। सूचना मिलने पर भारी संख्या मे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई। गयी। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी मधुबन ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed