फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken colleagues throats of the power loom workers Retas

नशे में धुत साथियों ने पावरलूम कर्मी का गला रेता

Mon, 04 Jul 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 04 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drunken colleagues throats of the power loom workers Retas
ओमान में भारतीय की हत्या
ओम नगर कॉलोनी के समीप बेनीपुर पोखरे में शराब और गांजा पीने के बाद नशे में धुत साथियों ने रविवार को पावरलूम कर्मचारी प्रकाश पटेल (28) को जमकर पीटने के बाद उसका गला रेत दिया। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस मौके से प्रकाश और उसके सथवां निवासी दोस्त राजेश पटेल को दीनदयाल अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। राजेश के नशे में धुत होने के कारण घटना का कारण पुलिस को पता नहीं चल सका। वह सिर्फ इतना ही बता पा रहा था कि दो और लोग थे, वही विवाद के बाद हत्या कर भाग निकले। वो सामने आएंगे तो वह पहचान लेगा। इसके बाद वह बेसुध हो जा रहा था। पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार था।
विज्ञापन


सारनाथ के घूरेपूर सथवां निवासी प्रकाश गोइठहां स्थित एक पॉवरलूम में काम करता था। बताया जाता है कि वह रविवार को बाइक से सारनाथ के परशुरामपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसके पहले वह राजेश और दो अन्य साथियों के साथ बेनीपुर पोखरे के पास शराब और गांजा पीने बैठ गया। इसी दौरान मारपीट हुई और सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस पहुंची तो प्रकाश के गले पर गंभीर जख्म थे और वह तड़प रहा था जबकि राजेश को मामूली चोटें आई थी।
विज्ञापन


पुलिस से घटना की सूचना पाकर प्रकाश के पिता रामसूरत पटेल कैंट थाना पहुंचे। उधर, घटना की जानकारी पाकर प्रकाश की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर कैंट एके ओझा ने बताया कि मौके से शराब की बोतल और चिलम मिली है। फिलहाल राजेश पटेल नशे में धुत है। उसके होश में आते ही उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी। प्रकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed