फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRI recovered gold from Kolkata-Rajdhani train in pddu junction chandauli

कोलकाता-राजधानी ट्रेन से बरामद किया सोना, बैंकॉक से तस्करी कर जा रहा था दिल्ली

Thu, 30 Jan 2020 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Jan 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
DRI recovered gold from Kolkata-Rajdhani train in pddu junction chandauli
सोना बरामद। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बुधवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन पर 12301 अप कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर सोना ले जाए जाने के आरोप में एक युवक का धर दबोचा। टीम ने इसके पास से लगभग एक किलो सोना बरामद किया।

विज्ञापन


सोना वाहन के शॉकर में बैंकॉक से कोलकाता से होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसके बाद टीम तस्करी के आरोपी अपने साथ वाराणसी ले गई। पूछताछ के बाद टीम आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया में जुट गई। बरामद सोने की कीमत चालीस लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


बैंकाक व थाईलैंड जैसे देशों से सोना तस्करी कर कोलकाता से दिल्ली व अन्य शहरों में ले जाए जाने के मामले आए दिन सामने आते रहते है। इसी क्रम में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) टीम को सूचना मिली की 12301 अपर कोलकाता राजधानी से तस्करी कर सोना दिल्ली ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर टीम के वरिष्ठ अधिकारी आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में इंटेलिजेंस ऑफिसर लेखराज, मुकुंद लाल सिंह, अनंत विक्रम और हेड हवालदार श्याम बिहारी की एक टीम बुधवार की रात पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंच गई। ट्रेन के आते ही टीम ने ट्रेन के कोच में सवार दिल्ली निवासी मुहम्मद मोहसिन को धर दबोचा।

इसके बाद टीम ने आरोपी को ट्रेन से नीचे उतार लिया और उसके सामान की तलाश ली। सामान रखे शॉकर में लगभग एक किलो सोना बरामद हुआ। जो कि ठोस रूप में दो हिस्सों में था। इसके बाद टीम उसे पकड़कर वाराणसी ले आई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह सोना बैंका से होते हुए कोलकाता लाया था और उसे दिल्ली ले जा रहा था। इस दौरान तस्करी के आरोपी ने इससे जुड़े कई अन्य राज भी उगले हैं। टीम ने सोने को कस्टम एक्ट के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed