फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRI gets big success in Mughalsarai, seized smuggled gold

डीआरआई को बड़ी सफलता, तस्करों से जब्त किया सवा करोड़ का सोना

Mon, 07 Aug 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 07 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
DRI gets big success in Mughalsarai, seized smuggled gold
मुगलसराय में पकड़ा गया सोना - फोटो : अमर उजाला

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने विदेश से तस्करी कर लाई गई चार किलोग्राम सोने की चार सिल्ली मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर से जब्त की है। बरामद सोने की कीमत करीब एक करोड़ 16 लाख रुपये है।

विज्ञापन


सोने के साथ नई दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र के दीपेश खंडेलवाल और उन्नाव के बिहार क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी रविशंकर को गिरफ्तार किया गया है। घंटों हुई पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बरामद हुआ सोना बांग्लादेश से कोलकाता होते हुए मुगलसराय के रास्ते दिल्ली के चांदनी चौक ले जाया जा रहा था। डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस आफीसर आनंद राय ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर घेरेबंदी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलिजेंस ऑफीसर लेखराज के साथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे दीपेश खंडेलवाल और रविशंकर को हिरासत में लिया गया। दोनों की चेकिंग की गई तो उन्होंने कमर में कमरबंद जैसे कपड़ा बांध रखा था। कमर में बांधे कपड़े में दोनों ने सोने की दो-दो सिल्ली छुपा रखी थी।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद सोना बांग्लादेश से कोलकाता लाया गया था और उन्हें वहां से नई दिल्ली पहुंचाना था। इसके लिए वे दोनों कोलकाता से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से मुगलसराय आए। मुगलसराय से कानपुर तक जाते और फिर दूसरी ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचते।


आनंद राय ने बताया कि दोनों से कोलकाता और नई दिल्ली में सोना सुपुर्द करने और लेने वाले के बारे में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही अन्य संबंधित लोगों को भी गिरफ्तार कर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed