फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat clerk in Varanasi arrested for taking bribe

वाराणसी में जिला पंचायत की लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 14 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat clerk in Varanasi arrested for taking bribe
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत कार्यालय की लिपिक खुशहाल नगर की नीलम सिंह को सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। उसे कैंट थाने को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन


चौबेपुर निवासी ओंकार नाथ उपाध्याय जिला पंचायत विभाग से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे अरुण कुमार उपाध्याय का आरोप है कि लकवा से पीड़ित पिता की पेंशन फाइल बीते पांच साल से लटका कर नीलम सिंह 20 हजार रुपये घूस मांग रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम ने त्वरित कदम उठाते हुए एंटी करप्शन की टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। योजना के अनुरूप सोमवार को अरुण जिला पंचायत कार्यालय पहुंचा और केमिकल लगे दो हजार के पांच नोट नीलम सिंह को थमाते हुए घूस के बाकी रुपये जल्द देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर रामसागर, इंस्पेक्टर सरोज पांडेय, ओमप्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह और सुजीत सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने नीलम सिंह के हाथ धुलवाए। नोटों में केमिकल लगा होने के कारण नीलम के हाथ लाल हो गए।


इसके बाद टीम उन्हें गिरफ्तार कर कैंट थाने ले गई। थाने में नीलम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, डीएम ने मातहतों को हिदायत दी है कि जो भी भ्रष्टाचार और घूसखोरी में लिप्त पाया जाएगा, उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed