फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   district magistrate declared 1135 bigha land as barren Adarsh Committee in sonbhadra massacre case

सोनभद्र नरसंहार : 11 लोगों की मौत पर जांच के बाद हुआ फैसला, आदर्श समिति की 1135 बीघा जमीन बंजर घोषित

Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
district magistrate declared 1135 bigha land as barren Adarsh Committee in sonbhadra massacre case
सोनभद्र नरसंहार के दौरान के फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिला प्रशासन ने आदर्श सहकारी कृषि समिति उभ्भा की 1135 बीघा जमीन को ग्राम समाज के बंजर खाते में दर्ज कर लिया है। समिति की भूमि को लेकर 11 लोगों की हुई हत्या के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई।


नियमों को दरकिनार कर ग्राम समाज की जमीन समिति के नाम दर्ज कर दी गई थी। अब जिला प्रशासन बंजर खाते में समिति की भूमि दर्ज करने की रिपोर्ट शासन को भेजने की कार्रवाई में जुट गया है।


ये भी पढ़ें : हैदराबाद से गोरखपुर आ रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन


बता दें कि घोरावल कोतवाली क्षे6 के उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की सौ बीघे से अधिक भूमि को लेकर ग्राम प्रधान यज्ञदत्त के समर्थकों और ग्रामीणों से विवाद हो गया था। प्रधान पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 11 लोगों की हत्या करने के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम को समिति की भूमि की जांच कराकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।

डीएम के निर्देश पर 26 जुलाई को सहायक आयुक्त एवं सहायक निंबधक सहकारिता ने समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था। लेकिन किसी ने नोटिस का अभी तक जवाब नहीं दिया। वहीं एडीएम की देखरेख में घोरावल एसडीएम ने समिति की जमीन की जांच शुरू की तो पता चला कि सर्वे प्रक्रिया के अंतर्गत उभ्भा गांव है।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : सपा कार्यकर्ताओं ने चालान शुल्क के खिलाफ हेलमेट पहन कर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फर्जी आदेशों के माध्यम से बंजर की भूमि को आदर्श कृषि सहकारी समिति के नाम दर्ज कर दिया गया है। कहा कि आदर्श कृषि सहकारी समिति की उभ्भा में 503 बीघे और सपही में 632 बीघे जमीन को बंजर खाते में दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा समिति के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि निष्पक्ष ढंग से आदर्श कृषि सहकारी समिति की जमीन की जांच कराई गई। जांच के बाद समिति की उभ्भा गांव में 503 बीघी जमीन और सपही गांव में 632 बीघा जमीन को ग्रामसभा के बंजर खाते में दर्ज कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होगा उसको खाली कराया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed