फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Digital arrest Cyber fraud 49 lakhs rupees cyber crime police station team caught two people from Gwalior

डिजिटल अरेस्ट: 49.40 लाख की साइबर ठगी...दो आरोपी अरेस्ट, साइबर क्राइम थाने की टीम ने ग्वालियर से पकड़ा

Thu, 28 Aug 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:41 AM IST
सार

Cyber Crime News: मामला 13 मई 2025 का है। सिगरा थाने में महमूरगंज के पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Digital arrest Cyber fraud 49 lakhs rupees cyber crime police station team caught two people from Gwalior
पुलिस की गिरफ्त में शातिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: फर्जी ट्राई और सीबीआई अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट करते हुए 49.40 लाख की साइबर धोखाधड़ी में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 21 पासबुक, 19 चेकबुक, 15 डेबिट कार्ड और 1.10 लाख नकद, 12 सिमकार्ड, तीन बैंक खाता ओपनिंग फाॅर्म और एक डायरी बरामद हुई है। मामले में 3 अरोपी पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सुदामापुरी निवासी अभिलाष श्रीवास्तव और भिंड के थाना मौ क्षेत्र के धगौरी निवासी समीर राणा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपने अन्य विदेशी साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी ट्राई व सीबीआई अधिकारी बनकर फर्जी कूटरचित फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरित कागजात या वारंट आदि के माध्यम से अपने झांसे में फंसाकर लोगों को गिरफ्तारी का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट करते हैं। 

पुलिस ने की कार्रवाई

वेरीफिकेशन के नाम पर तथाकथित फर्जी आरबीआई के बैंक खातों में पीडि़त से उसका सारा पैसा डलवा लिया जाता है फिर अपने विदेशी साइबर अपराधियों के माध्यम से उक्त पैसों को तमाम बैंक खातों में ट्रांसफर करते हुए क्रिप्टो करेंसी आदि के माध्यम से कैश निकाल लिया जाता है और अपने कार्य के अनुसार हिस्सा बांट लिया जाता है।

सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज शिवाजी नगर के कृष्णा अपार्टमेंट निवासी पीड़ित सुभाष चंद्रा को 13 मई 2025 को साइबर अपराधियों ने फर्जी ट्राई व सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हुए 49.40 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। 

विवेचना निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा ने जांच के दौरान बैंक एकाउंट और मोबाइल नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचे। गिरफ्तारी टीम में एसआई संजीव कनौजिया, एएसआई श्यामलाल गुप्ता, पृथ्वीराज सिंह और अंकित प्रजापति आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed