Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Firing incident over a dispute about giving way

Faridabad News: साइड देने के विवाद में फायरिंग

Fri, 13 Nov 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Firing incident over a dispute about giving way
बुआ को लेने दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे थे तीनों भाई, शुक्रवार को होनी थी छठी, बेटे की छठी की खुशियां...सलामती की दुआओं में बदलीं
विज्ञापन

फायरिंग के बाद रद्द किया कार्यक्रम, चार दिन पहले प्रशांत के घर आई थीं खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में साइड देने के विवाद में हुई फायरिंग ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में नवजात बच्चे की छठी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब घायल प्रशांत की सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं। प्रशांत के घर शुक्रवार को छठी का कार्यक्रम होना था, लेकिन घटना के बाद परिवार ने इसे रद्द कर दिया।


12 नवंबर की रात भारत कॉलोनी में साइड देने के विवाद में जसवंत ने प्रशांत, प्रिंस और उनके साले पर फायरिंग कर दी थी। प्रशांत की छाती और प्रिंस की गर्दन में गोली लगी थी। परिवार के मुताबिक, प्रशांत के घर चार दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। शुक्रवार को बच्चे की छठी का कार्यक्रम रखा गया था। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं और इसी कार्यक्रम के लिए राजस्थान के कोटा से दिल्ली पहुंची बुआ को लेने तीनों भाई कार से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर दूर सेंट्रल बैंक के पास सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी थीं। रास्ता संकरा होने के कारण उनकी कार को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार को साइड देने के लिए डिपर देने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी फायरिंग में बदल गई। घटना के बाद परिवार ने छठी का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed