{"_id":"6af74679f5a32e94920d1de9","slug":"electrician-killed-after-being-hit-by-a-truck-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85240-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रक की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रक की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत
विज्ञापन
काम खत्म कर बाटा फ्लाईओवर से घर लौटने के दौरान हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल गांव के इलेक्ट्रिशियन सतपाल की बाटा रेलवे फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सेक्टर-11 चौकी पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई टेकचंद के अनुसार घटना 12 नवंबर की दोपहर की है। सतपाल बिजली का काम खत्म कर अपनी बाइक से बाटा फ्लाईओवर होते हुए बड़खल गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और आरोपी के ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के भाई टेकचंद की शिकायत पर 12 नवंबर को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
एक साल में परिवार ने खोए दो बेटे और मां
सतपाल के परिवार पर दुखों का सिलसिला थम नहीं रहा। करीब एक साल पहले उनके छोटे भाई नैन सिंह (35) की किडनी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह दर्जी का काम करते थे और अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए थे। इसके करीब छह महीने बाद गले के कैंसर से उनकी मां का भी निधन हो गया। अब सड़क हादसे में सतपाल की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। वह घर में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। बिजली का काम करके पत्नी रेनू, दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रहे थे। तीनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पहले छोटे भाई और मां को खोने के बाद अब परिवार ने सतपाल को भी खो दिया। उनकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।