{"_id":"576af54b4f1c1bb46cb480a6","slug":"diesel-thief-climbed-handle-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में डीजल चोर चढ़े हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में डीजल चोर चढ़े हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
नुआंव में हजारों लीटर डीजल के साथ पकड़े गए चोर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी डीजल की सूचना पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को लंका थाना क्षेत्र के नुआव में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय ने छापा मारा। इस दौरान मौके से पांच लोगों को पकड़ा गया। साथ ही एक टैंकर और तीन ड्रम में भरे डीजल के अलावा सात खाली ड्रम, टैंकर से तेल निकालने के उपकरण और अपे वाहन जब्त कर लंका पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जब छापा मारा गया तो कुछ लोग टैंकर से तेल निकालकर ड्रम में भर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चंदौली डिपो से आजमगढ़ डीजल ले जा रहे थे। यहां तंदूरी रेस्टूरेंट के पास खाली जमीन के पास टैंकर रोकते हैं। यहां खाली ड्रम में 200 लीटर डीजल निकालकर चले जाते हैं। दूसरे ड्रम से मिलावटी डीजल टैंकर में मिलाते हैं।
एक टैंकर से एक ड्रम ही निकालते हैं। दिन भर में तकरीबन दस से बीस टैंकर से तेल निकालते हैं। एक टैंकर में 3400 लीटर डीजल था। इसके अलावा तीन ड्रम में 500 लीटर डीजल बरामद किया गया है। जांच के लिए आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। छापेमारी टीम में एसीएम प्रथम अजय नारायण, अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। सूत्रों की मानें तो छापेमारी के लिए लंका पुलिस के बजाय सिगरा पुलिस को बुलाया गया था। स्थानीय पुलिस की शह पर यह सब कुछ हो रहा था।