{"_id":"5fd3a9218ebc3e3d81741969","slug":"detained-escaped-by-breaking-window-of-temporary-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर बंदी हुआ फरार, बंदियों की गिनती करते समय हुई जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर बंदी हुआ फरार, बंदियों की गिनती करते समय हुई जानकारी
Fri, 11 Dec 2020 10:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चांदमारी स्थित अस्थायी जेल से शुक्रवार की देर शाम छेड़खानी का आरोपी बंदी जगदीश कुमार बंदी रक्षकों को चकमा देकर भाग गया। जानकारी मिलते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक जगदीश की खोजबीन जारी रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
लंका थाने की पुलिस ने बीती नौ दिसंबर को रोहनिया थाना अंतर्गत खुशीपुरा बच्छाव निवासी जगदीश कुमार को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर जगदीश को चांदमारी स्थित अस्थायी जेल में रखा गया था।
विज्ञापन
जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि जगदीश अस्थायी जेल के एक बंद कमरे का ताला तोड़ कर उसमें घुसा और फिर उसकी एक खिड़की तोड़कर भाग गया। देर शाम बंदियों की गणना के दौरान जगदीश के फरार होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में बंदी के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। निगरानी में लापरवाही बरतने वाले जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बंदी की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई है।