फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The death of the young man from the bike rider truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 24 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 24 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the bike rider truck collision
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव के पास गुरुवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से जयप्रकाश शर्मा (30) की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक लाल बहादुर घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग के लिए घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



बड़ागांव के कुड़ी गांव का जयप्रकाश शर्मा उर्फ पिंटू मजदूरी करता था। गुरुवार की दोपहर वह अपने दोस्त कपसेठी के धौकलगंज निवासी लाल बहादुर (28) के साथ कपसेठी में एक दोस्त के यहां जा रहा था। चिलबिला गांव के पास पहुंचने पर कपसेठी से बाबतपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लाल बहादुर घायल हो गए। वहीं लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ कर चालक की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों के चक्काजाम की सूचना पर मौके पर एसओ बड़ागांव पहुंचे। उन्होंने संभव मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed