{"_id":"c522bce0fbaaec14b9876a26eaa44ad3","slug":"death-of-bullion-fell-from-the-bike-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर सराफा कारोबारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर सराफा कारोबारी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
ससुर के मुकदमे की पैरवी के लिए दो अधिवक्ताओं के साथ एक बाइक पर बैठकर पिंडरा तहसील जा रहे मिर्जापुर के सराफा कारोबारी छेदीलाल (50) मंगलवार को अचानक शिवपुर बाइपास पर गिरकर डिवाइडर से टकरा गए।
विज्ञापन
सिर पर आई गंभीर चोट के चलते अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त छेदीलाल ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके घरवालों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
वहीं, बाइक अनियंत्रित होने के कारण दोनों अधिवक्ताओं को भी चोट आई है।
मिर्जापुर के नई बाजार निवासी सराफा कारोबारी छेदीलाल की ससुराल पिंडरा क्षेत्र के बसनी में है। ससुर के बुजुर्ग होने के कारण उनके एक मुकदमे की पैरवी छेदीलाल ही करते थे।
विज्ञापन
मंगलवार को वे बसनी से कचहरी आए और मुकदमे के सिलसिले में अधिवक्ता सुरेश पाल और रमाशंकर प्रसाद के साथ एक बाइक पर बैठकर पिंडरा तहसील के लिए निकले।
बाइक चला रहे अधिवक्ता सुरेश पाल ने हेलमेट पहन रखा था जबकि छेदीलाल बिना हेलमेट के ही सबसे पीछे बैठे थे। शिवपुर बाइपास पर पहुंचते ही छेदीलाल अचानक बाइक से नीचे गिर कर डिवाइडर से टकरा गए।
इसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार दोनों अधिवक्ता भी गिर कर चोटिल हो गए।
आशंका जताई गई है कि या तो छेदीलाल को नींद आ गई होगी या फिर उनका झोला टायर में फंस गया होगा, जिसके चलते वे बाइक से अचानक नीचे गिरकर जान गंवा दी।