फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of woman found under bridge Tied with stone in azamgarh up

यूपी: पुल के नीचे पत्थर से बंधा महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Wed, 09 Sep 2020 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Sep 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found under bridge Tied with stone in azamgarh up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बंधवा महादेव मंदिर के पास बेसो नदी पर बने पुल के नीचे महिला का पत्थर से बंधा शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

हरे रंग की साड़ी में लपेट पत्थर से बांधकर शव को फेंका गया था। महिला की उम्र 34-35 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



बरदह थाना क्षेत्र के बंधवा महादेव मंदिर के आसपास के ग्रामीण सुबह टहलने के लिए निकले हुए थे। मंदिर के पास बेसो नदी पर बने पुल के नीचे दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा की महिला का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला का शव हरे रंग की साड़ी में लिपटा हुआ था और इसे नॉयलान की रस्सी से पत्थर की पटिया से बांध कर फेंका गया था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शव के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात रह रही है।

सीओ (लालगंज थाना क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि साड़ी में पत्थर बांधकर शव को नदी में फेका गया है। प्रथम दृष्टया तो मामला हत्या का लग रहा है। फिर भी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। अभी शव की शिनाख्त भी नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed