{"_id":"5e2943a68ebc3e4b3632637a","slug":"dead-body-found-of-lady-in-field-after-sexual-harassment-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, कई दिनों से लापता शव घर से थोड़ी दूर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, कई दिनों से लापता शव घर से थोड़ी दूर मिला
Thu, 23 Jan 2020 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत इलाके में सुबह एक महिला का शव अरहर के खेत में नग्न अवस्था में मिला। महिला का शव उसके घर से ही आधा किमी की दूरी पर मिला है।
विज्ञापन
महिला अपने घर से करीब 10 दिनों से लापता थी। शरीर पर चोट के भी निशान भी हैं। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। पुलसि ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल अभी मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।