फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found in field mau

मऊ: सिर कूंची हुई युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Mon, 02 Dec 2019 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Dec 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in field mau
लाश। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हमीदपुरा में मौजूद मोबाइल टावर के करीब सोमवार की सुबह युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को शौच करने गए व्यक्ति ने देखा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह हमीदपुरा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति आबादी से दूर खेत में शौच के लिए गया था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां एक युवक की लाश दिखी। बाद में व्यक्ति के शोर मचाने पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दक्षिण टोला थाना पुलिस ने युवक की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान उमर फारुख पुत्र शकील अहमद (30) निवासी हमीदपुरा के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि ईंट-पत्थर से सिर पर प्रहार करके युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed