फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   daughter in law accused father in law for acid attack

बहू का आरोप- ससुर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, मना किया तो तेजाब फेंक दिया

Tue, 17 Oct 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
daughter in law accused father in law for acid attack
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
यूपी के जौनपुर दीवानी न्यायालय में एक विवाहिता ने प्रार्थना पत्र देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि उसका ससुर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर तेजाब फेंक दिया। विवाहिता  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद निवासी है।  यह घटना 12 अक्तूबर की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


विवाहिता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2016 को हुआ था। उसके ससुर उसके साथ गलत संबंध बनाना चाहते थे। उसके पति ने विरोध किया तो ससुर ने उसे भी मारापीटा। तंग आकर उसने थाने पर अर्जी दी। इसमें ससुर के खिलाफ छेड़खानी व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर मुकदमे की विवेचना जारी है। उधर, महिला ने आरोप लगाया है कि 12 अक्तूबर 2017 की रात जब वह तथा उसके पति सो रहे थे तभी ससुर ने खिड़की से तेजाब फेंक दिया जिससे चद्दर व कपड़े जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोग था कि वह और उसके पति बच गए। ससुर धमकी देते हुए चले गए कि बात नहीं मानी तो अगली बार अधिक प्रभाव वाला तेजाब फेंककर जला देंगे। इस मामले में एसपी केके चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। महिला तहरीर देगी तो जांच कराकर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed