फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   daroga forcefuuly carried the doctor in ambulance

डाक्टर को एंबुलेंस में जबरन लाद ले गए दरोगा,मचा हंगामा

Tue, 14 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Tue, 14 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
daroga forcefuuly carried the doctor in ambulance
police - फोटो : amar ujala
होली के दिन सड़क दुर्घटना में घायल दो सिपाहियों को हायर सेंटर तक ले जाने के लिए एक दरोगा जिला अस्पताल के डाक्टर को जबरन एंबुलेंस में बिठाकर ले गए। इससे नाराज चिकित्साकर्मियों ने दो घंटों तक इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दिया।
विज्ञापन


डीएम के हस्तक्षेप पर दरोगा ने सात किलोमीटर दूर ले जाकर चिकित्सक को एंबुलेंस से नीचे उतार दिया। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराज डाक्टरों ते वार्ता करके इमरजेंसी सेवा बहाल कराई। घटना से आक्रोशित आईएमए और पीएमएस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर आरोपी दरोगा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के दो सिपाहियों संतोष कुमार और अनिल प्रताप सिंह की होली में ड्यूटी थी। दोनों सोमवार को शहर सिकटिया ओवरब्रिज पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। सिपाहियों की चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि पुलिस ने डा. रुपेश राय को घायल सिपाहियों के साथ देखरेख करते रहने के लिए हायर सेंटर तक चलने को कहा। डाक्टर ने इमरजेंसी ड्युटी का हवाला देते हुए हायर सेंटर जाने में अपनी असमर्थता जताई। आरोप है कि  इतना सुनते ही दरोगा आग बबूला हो गया। दरोगा ने डाक्टर का कालर पकड़कर झकझोर दिया और गाली देते हुए जबरन घसीटते हुए बाहर खड़ी एंबुलेंस तक ले गया और उसमें बिठाकर लेकर चले गए। 

इस अप्रत्याशित घटना से आक्रोशित चिकित्साकर्मियों ने इमसजेंसी सेवा ठप कर दी और घटना की जानकारी सीएमएस डा. बृजकुमार को दी।  सीएमओ ने जिलाधिकारी को घटना से अवगत कराया। डीएम के हस्तक्षेप पर बरलाई के निकट ले जाकर दरोगा ने एंबुलेंस से डाक्टर को नीचे उतार दिया।


घटना की जानकारी कुछ ही देर में पूरे जिले में फैल गई। काफी संख्या में चिकित्सक और कर्मचारी जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर जुट गए। 
जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी राम अभिलाष जिला अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने नाराज चिकित्सकों को मनाने की कोशिश की। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर चिकित्सक और कर्मचारी काम पर वापस आए और इमरजेंसी में आने वाले  मरीजों का उपचार शुरु किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed