{"_id":"5f1930547e93ba397d37e626","slug":"dance-trainer-pornographic-act-with-girl-on-pretext-of-getting-work-in-mumbai-accused-making-videos-and-threatened-case-filed-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में काम दिलाने के बहाने डांस ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर धमकाया, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुंबई में काम दिलाने के बहाने डांस ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर धमकाया, केस दर्ज
Thu, 23 Jul 2020 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई की एक कंपनी में ऑडिशन दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक डांस प्रशिक्षक द्वारा युवती से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर पुलिस ने डांस प्रशिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता का आरोप है कि वह ओलंदगंज स्थित एक डांस स्कूल में प्रशिक्षण लेती है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले प्रशिक्षक ने क्लास खत्म होने के बाद उसे यह कहते हुए रोक लिया कि मुंबई से कोई टीम आ रही है, वह उसका ऑडिशन लेगी। युवती प्रशिक्षक पर भरोसा करके रुक गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसने उसे ब्लैक मेल करने की कोशिश की। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर पर चहारसू निवासी विजय राव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी है।