{"_id":"598df7f64f1c1be3498b4793","slug":"d-9-gang-leader-absconding-from-police-custody-on-the-pretext-of-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के बहाने पुलिस कस्टडी से फरार हुआ डी-9 गैंग का सरगना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के बहाने पुलिस कस्टडी से फरार हुआ डी-9 गैंग का सरगना
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
रामपुर जेल से मऊ पेशी पर लाया गया डी-9 गैंग का कुख्यात सरगना सुजीत सिंह बुढ़वा शुक्रवार देर रात पेशी से वापस ले जाते समय आजमगढ़ में शौच के बहाने पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शातिर अपराधी के पुलिस के कस्टडी से फरार होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस उसका पीछा कर रही है। वो शहर कोतवाली क्षेत्र में छिपा हुआ है। जिले भर की फोर्स उसके पीछे लगा दी गई है।
विज्ञापन
डी - गैंग के सरगना सुजीत सिहं को मऊ पुलिस ने छह माह पहले चिरैयाकोच में 30 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पहले सुजीत के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। उसे रामपुर जेल में रखा गया था। शुक्रवार को रामपुर पुलिस उसे पेशी के लिए वाहन से मऊ लेकर आई थी।
विज्ञापन
पेशी से वापस जाते समय रात नौ बजे के बाद वो अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर चौराहे पर शौच का बहाना बनाकर उतर गया। बताया जाता है कि पुलिस को धक्का देकर वो भाग निकला। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस उसका पीछा करने लगी।
आजमगढ़ की ओर भागते समय बताया जाता है कि सुजीत ने किसी की बाइक भी छीन ली थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा चौक के पास बाइक का एक्सीडेंट होने के कारण वो घायल भी बताया जा रहा है। वो शहर कोतवाली क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है।
जिले भर की पुलिस को उसे पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि कैदी फरार हुआ है। तलाश की जा रही है, निकलने नहीं दिया जाएगा।
