{"_id":"5978c4cf4f1c1bb6768b4615","slug":"criminial-arrested-in-varanasi-who-run-away-from-jj-hospital-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के जेजे अस्पताल से फरार अपराधी बनारस में गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई के जेजे अस्पताल से फरार अपराधी बनारस में गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
प्रेम सदाशिव पाटिल उर्फ हनुमंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान बीते 11 फरवरी को खिड़की से कूदकर फरार हुए मुंबई के तलोजा जेल के बंदी प्रेम सदाशिव पाटिल उर्फ हनुमंत को बुधवार को एसटीएफ ने यूपी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
ठाणे निवासी पाटिल पर हत्या, अपहरण समेत कई आरोप हैं। उसके पास से तमंचा, कारतूस, कार और सात मोबाइल बरामद किए गए। अलग-अलग कंपनियों के दर्जन भर से अधिक सिम कार्ड उसके पास मिले।
एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे शिवपुर पुलिस को सौंप दिया। मुंबई पुलिस ने फरार हनुमंत के यूपी में होने की जानकारी पर उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था।
विज्ञापन
एसटीएफ की तफ्तीश में सामने आया कि हनुमंत मोबाइल नंबर और फोन बदलकर भभुआ, वाराणसी, इलाहाबाद और जौनपुर में रहता है। बुधवार की दोपहर उसके कार से यूपी कॉलेज के पास किसी से मिलने आने की सूचना प्राप्त हुई।
दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग यूपी कॉलेज के पास सफेद रंग की जेन एस्टिलो कार रुकी। कार से युवक के उतरते ही एसटीएफ ने घेरकर दबोच लिया।

पहले भी पुलिस को दे चुका है चकमा
arrest
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर शैलेश प्रताप सिंह और उनकी टीम के इंस्पेक्टर पुनीत परिहार, एसआई अमित श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह, गिरीशचंद्र त्रिपाठी व अंगद यादव ने मुंबई पुलिस से मिले फोटो से मिलान किया तो उसकी शिनाख्त हनुमंत के तौर पर हुई।
पूछताछ में हनुमंत ने बताया कि वह मुंबई में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसने दो शादियां की हैं। एसटीएफ के मुताबिक फरवरी 2013 में सिडको के अधिकारी अतुल म्हात्रे से पाटिल का विवाद हुआ था। पाटिल ने अपहरण कर म्हात्रे की हत्या कर दी।
गिरफ्तारी के बाद पाटिल मार्च 2013 में भी अस्पताल में चेकअप के दौरान चकमा देकर भाग निकला था। जेल में बंद साथी भभुआ निवासी बब्बन पटेल के दोस्त की मदद से यहां उसने असलहा और इलाहाबाद के एक गैरेज से पुरानी कार खरीदी थी। फिलहाल वह नैनी में किराये के मकान में रह रहा था। अब उसकी तैयारी वाराणसी में शिफ्ट होने की थी।