फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminal cut jeweller throat in mau

बदमाशों ने सराफा कारोबारी का पहले काटा गला, फिर उठा ले गए सब गहने

Tue, 28 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 28 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
criminal cut jeweller throat in mau
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ में दुकान में सो रहे सराफा कारोबारी की हत्या कर बदमाश पांच लाख के गहने और डेढ़ लाख नगदी लूट ले गए। पुलिस ने नाराज व्यापारियों को एक सप्ताह के अंदर मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गुरुम्हा निवासी अशोक जायसवाल (59) की मर्यादपुर कस्बे में सराफा की दुकान है। अशोक दुकान में ही सोते थे। शनिवार रात अशोक जायसवाल मर्यादपुर स्थित घर से खाना खाने के बाद दुकान में जाकर सो गए थे।
विज्ञापन


रात में बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और अशोक की गला रेतकर हत्या करने के बाद लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए।

रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शटर के अंदर से खून बहता देखकर अशोक के परिवार वालों को सूचना दी। तब उनका भतीजा सोनू पहुंचा। उसने थाने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड और क्यूआरटी टीम को बुलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे सोनू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में करीब पांच लाख के आभूषण और डेढ़ लाख नगद था। सब बदमाश ले गए।

पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के लिए हत्या का लग रहा है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो भी दोषी सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली

criminal cut jeweller throat in mau
demo pic
बलिया में जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने प्रधान की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। गोली प्रधान के पैर में लगी। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात पर 307 और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दुबहर थाना क्षेत्र के सांसद गांव ओझवलिया निवासी सुरेश दुबे पीएसी का बर्खास्त सिपाही है। उसका चचेरे भाई प्रधान विनोद दुबे से वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रविवार दोपहर प्रधान विनोद दुबे ओझवलिया में जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे थे।

वहां सुरेश दुबे भी पहुंच गया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ जाने पर सुरेश दुबे ने प्रधान विनोद दुबे पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली प्रधान के बाएं पैर में लगी और वह लहूलुहान हो गए। खेतों में काम कर रहे लोगों ने प्रधान को दुबहर थाने पहुंचाया। 

 

सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि प्रधान विनोद दुबे की तहरीर पर सुरेश दुबे सहित तीन नामजद और छह अज्ञात पर 307 और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed