फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime news in purvacnhal varanasi nearby district varanasi sonbhadra jaunpur

पूर्वांचल के इन जिलों में हुईं आपराधिक घटनाएं, जानें कौन सी हैं वो खबरें

Thu, 19 Sep 2019 07:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
crime news in purvacnhal varanasi nearby district varanasi sonbhadra jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी सहित आसपास के जिलों में आपराधिक घटना हर दिन घटती रहती हैं। आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, सोनभद्र में आपराधिक घटनाएं हुईं। जौनपुर में लूट, आजमगढ़ में वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को ओएलएक्स एप के जरिए ऑनलाइन चोरी के वाहन बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के नौ वाहन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और तीन मोबाइल और काफी संख्या में फर्जी आईडी बरामद हुई।
विज्ञापन


क्लिक कर पढ़ें खबर : यूपी : ओएलएक्स पर बेचते चोरी के वाहन, पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक बेच चुके थे 700
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को भी दिनदहाड़े एक युवक से चाकू के दम एक लाख रुपये लूट लिए थे, और वहीं देर रात को भी जिले में एक लूट होने का मामला सामने आया है।

क्लिक कर पढ़ें खबर : जौनपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 25 हजार की लूट, असलहे की मुठिया से सिर पर किया हमला

बलिया जिले के चर्चित रागिनी हत्याकांड में न्यायालय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश चंद्रभानु सिंह की अदालत ने गुरुवार को रागिनी हत्याकांड की सुनवाई करते हुए कृपाशंकर तिवारी समेत चार को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

क्लिक कर पढ़ें खबर : बलिया : रागिनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार को भेजा जेल, सजा पर सुनवाई कल

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में गुरुवार को दोपहर बाद एक विद्यालय के प्रबंधक शिवनारायण गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला दो पत्नियों के बीच संपति के विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed