{"_id":"5d8349398ebc3e01802ea07f","slug":"loot-with-finance-company-employee-on-gun-point-in-maharajganj-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 25 हजार की लूट, असलहे की मुठिया से सिर पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 25 हजार की लूट, असलहे की मुठिया से सिर पर किया हमला
Thu, 19 Sep 2019 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को भी दिनदहाड़े एक युवक से चाकू के दम एक लाख रुपये लूट लिए थे, और वहीं देर रात को भी जिले में एक लूट होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के महाराजगंज क्षेत्र के बंधवा-महराजगंज मार्ग स्थित अमारी नहर की पुलिया के पास करीब साढ़े 8 एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने असलहों के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए। कर्मचारी असरोपुर से पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था। पैसा पीढ़िते के पास बैग में रखा था, जो वह लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुगहरा निवासी आशीष माली भारत माइक्रोफाइनेंस इंक्लूजर लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी हैं। बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे वह क्षेत्र के बरियारेपुर से महिला समूह से पैसा कलेक्शन कर क्षेत्र के असरोपुर में कलेक्शन वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बंधवा-महराजगंज स्थित अमारी नहर की पुलिया के पास पहुंचे , तभी पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने असलहे की मुठिया कर्मचारी के सिर पर मारकर बैग छीनकर लोहिंदा चौराहे की तरफ से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को स्थानीय सीएचसी ले आए, जहां उसका इलाज कराया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है मामला स्पस्ट होने पर कार्यवाही की जाएगी।