फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime branch cantt police arrested absconding criminal from 10 years railway station varanasi

वाराणसी: क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी, दस साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2019 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 25 Oct 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
crime branch cantt police arrested absconding criminal from 10 years railway station varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की क्राइम ब्रांच और कैंट थाने की पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश कोनिया निवासी हिस्ट्रीशीटर रूपेश सेठ को शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। रूपेश के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, कारतूस और 32 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वाराणसी जोन के 10 ज़िलों के टॉप 10 बदमाशों में शुमार रूपेश के खिलाफ गंभीर किस्म के 46 मुकदमे दर्ज हैं। फरार होने के बाद रूपेश आसाम के कामरूप जिले में रह रहा था।
विज्ञापन


बीच-बीच में वह वाराणसी और आसपास के जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए आता था। उधर, रूपेश ने बताया कि वह और उसका गिरोह वर्ष 1997 से सराफा कारोबारियों से लूटपाट और हत्या कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेश को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, रामभवन यादव, रामबाबू, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह और सुनील राय की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed