फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   court reject second bail plea former UPPSC Secretary Anju Katiyar in uppsc paper leak case varanasi

पेपर लीक मामला: यूपीपीएससी की पूर्व सचिव अंजू कटियार को फिर लगा झटका, दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज

Thu, 26 Sep 2019 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
court reject second bail plea former UPPSC Secretary Anju Katiyar in uppsc paper leak case varanasi
पुलिस की गिरफ्त में अंजू कटियार (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद यूपीपीएससी की पूर्व सचिव अंजू कटियार की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज हो गई है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) रामचंद्र ने सुनवाई करते हुए कहा कि नई जमानत अर्जी में कोई नया आधार नहीं है, जिस कारण जमानत अर्जी खारिज की जाती है। आरोपित की जमानत का विरोध एडीजीसी विनय कुमार सिंह व राजीव सिन्हा ने किया।

विज्ञापन


2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का खुलासा 28 मई 2019 को एसटीएफ ने किया था। प्रकरण में कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 30 मई को अंजू कटियार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

इस मामले में लोकसेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार समेत नौ लोगों के खिलाफ 26 मई को चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 28 मई को प्रयागराज से अंजू कटियार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed