{"_id":"58e0a4574f1c1b483e5b3d10","slug":"couple-hanging-in-jaunpur-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजहब आड़े आया तो नाबालिग प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजहब आड़े आया तो नाबालिग प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकी मिली लाश
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में लगा शीशम का पेड़ रविवार सुबह काफी भयावह तस्वीर पेश करने लगा। पेड़ के पास जो भी गया वह सहम गया। इसके सहारे गांव के ही एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी थे। दोनों अलग अलग संप्रदाय से थे।
रविवार को सुबह घर से दूर कब्रिस्तान के पास शीशम के पेड़ की डाल के सहारे एक ही साड़ी के फंदे से दोनों का शव लटकता मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग प्रेमी युगल की आत्महत्या की घटना से समूचा क्षेत्र सकते में है ।
विज्ञापन
दो दिलों के बीच मजहब की दीवार आड़े आ गई। जिसके चलते दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ग्रामीणों की मानें तो किशोर का परिवार इस बात पर अड़ा था कि एक अन्य मजहब के घर की लड़की उनके घर में हरगिज नहीं आ सकती। ऐसा हुआ तो आने वाली पीढ़ी के शादी विवाह में अपनी विरादरी के लोग इसे स्वीकार नहीं करेगे ।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव के कक्षा 11 के छात्र को पड़ोस के दूसरे संप्रदाय के एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी से प्यार हो गया। किशोरी भी उसी कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। स्कूल के रास्ते में एक दूसरे से मिलते जुलते दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।
परिजनों ने इसका विरोध किया तो तीन माह पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। एक पखवारे तक दोनों नासिक में रहे । किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर भी दी थी । किशोर का बड़ा भाई नासिक से समझा बुझाकर दोनों को वापस घर लाया ।
उसने बताया कि किशोर ने सप्ताह भर पहले मां से 25 हजार रुपये मांगे थे। रुपया न मिलने पर वह भाई की ससुराल मडियाहूं के एक गांव चला गया। किशोर के चले जाने पर किशोरी परेशान रहने लगी। किशोरी के पिता के अनुसार, शनिवार की रात वह परिवार के साथ भोजन करके लगभग 9.30 बजे सो गया। किशोरी भी माँ के साथ बगल वाली चारपाई पर सोई थी ।
सवेरे आँख खुली तो किशोरी बिस्तर पर नहीं थी। वह परिवार वालों से जानकारी ले ही रहा था कि सूचना मिली कि नहर के पास शीशम के पेड़ से दोनों के शव लटक रहे हैं । किशोर की वृद्ध मां बेटे के फैसले से टूट गयीं है । वह उसकी चर्चा करने पर फफक पड़ी । जबकि उधर किशोरी की मां उसके कपड़ो को देख कर सिसकती रही।
मां की साड़ी से बनाया था फांसी का फंदा
नाबालिग प्रेमी युगल आत्महत्या कांड की सूचना पर सीओ सदर अमित राय और एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शी ने थाने पहुंचकर दोनों के परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर पुलिस को मौके से मोबाइल, इमरजेंसी लाइट और पानी की बोतल मिली।
सीओ सदर अमित राय ने बताया कि मृत किशोर ने अपने भाई के साले के मोबाइल फोन से किशोरी से बात की थी। घटना स्थल पर मिला मोबाइल फोन भी वह अपने रिश्तेदार की गैर जानकारी में उठा लाया था। काल डिटेल देखने से यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों ने फांसी का फंदा चूमने से पहले प्लानिंग की थी।
शीशम के पेड़ के पास मिली सायकल भी किशोर लेकर आया था। पूछताछ में किशोर के पिता ने बताया कि जिस साड़ी से दोनों लटके थे वह उसकी पत्नी की है । सीओ ने बताया कि मृतका के शरीर पर कुछ नए जेवरात भी थे ।
उनके अनुसार लगता है कि किशोर आखिरी बार उसे गहनों में देखना चाहता था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और बरामद सेल फोन के नंबर सर्विलांस में लगाने के बाद पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।