{"_id":"57bb5b654f1c1b2926d4f42c","slug":"could-not-marry-the-lovers-ended-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न हो सकी तो प्रेमी युगल ने जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी न हो सकी तो प्रेमी युगल ने जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
मैनेजर के घर जाकर लगाई आग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी न हो पाने और परिवार वालोें के विरोध के कारण लोहता क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल ने जान दे दी। आग लगाकर झुलसी युवती की मौत सोमवार को मंडलीय अस्पताल में हुई। वहीं, प्रेमिका के मौत की खबर पाकर युवक ने भी सोमवार को ही जहर खाकर जान दे दिया। युवती और युवक की मौत को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं के दौर जारी है।
लोहता के एक गांव निवासी युवक और युवती आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। दोनों की जाति और धर्म अलग था इसके चलते उनकी शादी करने के लिए परिवार के लोग तैयार नहीं था। खुद की शादी को लेकर दोनोें ने अपने परिवार वालों से कई बार गुहार लगाई लेकिन बात बन नहीं सकी। इससे परेशान होकर रविवार की शाम युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया।
परिवारीजनों द्वारा उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर सुनते ही उससे प्रेम करने वाले युवक ने जहर खा लिया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक मौत हो गई थी। लोहता थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने बताया कि युवक और युवती की मौत के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।