फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   communal tension grips azamgarh after chidren dispute

आजमगढ़ः बच्चों के विवाद में सांप्रदायिक बवाल, हवाई फायरिंग से दहला क्षेत्र

Sat, 25 Nov 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 25 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
communal tension grips azamgarh after chidren dispute
यूपी-100 - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के एक गांव में शुक्रवार रात सांप्रदायिक बवाल हो गया। रात आठ बजे के करीब बच्चों को विवाद को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के घर पर हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। हवाई फायरिंग होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना के बाद सीओ बुढ़नपुर के थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में फोर्स तैनात है। तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के गांव सकटपुर में शुक्रवार रात सात बजे अनुज 10 वर्ष पुत्र राम कुमार सामान लेकर घर जा रहा था। उसी समय गांव निवासी सैफ के दोनों लड़के ठेला लेकर जा रहे थे। उनके ठेले से टक्कर लगने से अनुज घायल हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों और इन हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले में राम आसरे (60) और सुभाष (20) घायल हो गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को जुटता देखकर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। यूपी 100 पर सूचना देने के बाद फूलपुर, पवई, अहरौला और अन्य थानों की फ़ोर्स के साथ सीओ बुढ़नपुर श्याम नरायन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है। दोनो पक्षों को बुलाया गया है। मामले में कड़ी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed