Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested

कॉलोनाइजर हत्याकांड: महेंद्र की फोटो दिखा पांच अगस्त को बनी थी हत्या की प्लानिंग, AI से बनाई शूटरों की फोटो

Thu, 28 Aug 2025 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:58 AM IST
सार

Varanasi Crime News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गाैतम की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शूटरों के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन
Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
सारनाथ में कॉलोनाइजर की हत्या के पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या 29 बिस्वा जमीन में रास्ते का पेंच फंसाने पर हुई थी। मुंबई के प्रापर्टी डीलर, असलहा तस्कर समेत चार आरोपियों को सारनाथ और एसओजी ने सिंहपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस व मृतक महेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

फरीदपुर में मुठभेड़ के दौरान असलहा तस्कर के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। गाजीपुर निवासी तीन शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन स्थित सभागार में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुंबई का प्रापर्टी डीलर और गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के ढकवा निवासी योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू, सारनाथ के सिंहपुर निवासी सम्पूर्णानंद शुक्ला उर्फ चंदन, श्याम राजभर उर्फ रेखा प्रधान और असलहा तस्कर बिहार के मुंगेर कोतवाली क्षेत्र के मुर्गिया चक निवासी मोहम्मद मुकीम हैं। मुकीम ने ही शूटरों को असलहा उपलब्ध कराया था।

विज्ञापन

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
महेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

छानबीन में सामने आया कि योगेंद्र ने छह महीने पहले सिंहपुर में अंजनी नाथ शुक्ला से 4.5 बिस्वा जमीन 48 लाख रुपये एडवांस देकर प्लॉटिंग के लिए एग्रीमेंट कराया और फिर उसी जमीन को महेंद्र गौतम से एक करोड़ 22 लाख 50 हजार में बेचने के लिए सट्टा कर दिया। महेंद्र गौतम ने 26 लाख रुपये देकर 10 दिन बाद 96.50 लाख रुपये देने की बात कही थी, लेकिन पैसा नहीं दिया, जिसे लेकर योगेंद्र और महेंद्र में विवाद हो गया। 

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
महेंद्र के जानने वाले पहुंचे थाने। - फोटो : अमर उजाला

योगेंद्र ने फिर कर्ज लेकर सिंहपुर निवासी कैलाश शुक्ला और चंदन शुक्ला की 29 बिस्वा जमीन का एग्रीमेंट सात लाख रुपये एडवांस देकर कराया। इस जमीन में भी महेंद्र ने पेंच फंसा दिया और आसपास जमीन पर बाउंड्रीवाल खड़ी कर योगेंद्र के प्लॉटिंग की जमीन का रास्ता बंद कर दिया। इसके कारण योगेंद्र के ऊपर 1.75 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया। इससे तंग आकर योगेंद्र ने कॉलोनाइजर महेंद्र की हत्या की योजना बनाई।

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
गीता के आगे जाते ही बदमाशों ने महेंद्र को गोली मार दी थी। - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि कैलाश नाथ शुक्ला की सिंहपुर में 40 करोड़ रुपये मूल्य की 40 बिस्वा जमीन है। इसमें से पूर्व प्रधान श्याम उर्फ रेखा ने कैलाश शुक्ला को 14 लाख रुपये का चेक देकर 9 बिस्वा जमीन का सट्टा कराया। 

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
सारनाथ थाने में महेंद्र का साला पुष्पेंदु। - फोटो : अमर उजाला

जब श्याम उर्फ रेखा प्रधान ने जमीन पर बाउंड्रीवाॅल करानी चाही तो महेंद्र ने अपने करीबी रमदत्त से हाईकोर्ट का स्टे ले लिया। इससे श्याम राजभर उर्फ रेखा, कैलाश के बेटे संपूर्णानंद उर्फ चंदन शुक्ला भी त्रस्त हो गए और फिर योगेंद्र उर्फ फैंटू के संग मिलकर महेंद्र गौतम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
इसी जगह हुई थी महेंद्र की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बदले शूटरों को मुंबई में प्लाॅट देने पर बनी थी सहमति
प्रापर्टी डीलर योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू ने अपने गाजीपुर के पूर्व परिचित आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक को पांच लाख रुपये में सुपारी दी। 50 हजार रुपये नकद दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद 4.50 लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी। 

योगेंद्र ने तय की थी हत्या की योजना
एडीसीपी नीतू ने बताया कि कर्ज के बोझ तले दबे आरोपियों ने महेंद्र गौतम को रास्ते से हटाने के लिए पांच अगस्त को सिंहपुर में ही हत्या की योजना बनाई। गाजीपुर से शूटर भी पहुंचे और उन्हें महेंद्र गौतम की पहचान कराई गई। तब से शूटर महेंद्र गौतम की रेकी कर रहे थे। शूटरों को मुंबई में प्लाॅट देने पर भी बात बनी थी। शूटरों के 4.50 लाख रुपये लेने के लिए मुंगेर का असलहा तस्कर मुकीम भी सारनाथ आया हुआ था, जिसे फरीदपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
पुलिस ने बताई सच्चाई। - फोटो : अमर उजाला

पांच अगस्त को सिंहपुर में शूटर पहुंचे थे और पीछे लगे हुए थे। 21 अगस्त की सुबह चंदन शुक्ला ने शूटरों को महेंद्र गौतम की रेकी करते हुए लोकेशन दी। घर से कार्यालय जाते वक्त बाइक सवार महेंद्र गौतम की बाइक सवार तीन शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

एआई तकनीकी के जरिये बनाई शूटरों की फोटो
हत्या के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए शूटर पहले हरहुआ, बड़ागांव और फिर जौनपुर की ओर भागे। उधर से फिर उसी रास्ते गाजीपुर लौटे। एआई तकनीकी के जरिये शूटरों की फोटो और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान कराई गई। लूट की बाइक से ही शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। यह बाइक गाजीपुर में हुई पांच लाख की लूट में भी उपयोग हुई थी। पुलिस के अनुसार शूटरों की पहचान हो गई है। टीमें दबिश दे रही हैं।

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

कोविड में मुंबई से लौटा और सारनाथ में बना कॉलोनाइजर
गाजीपुर के रहने वाले योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू का मुंबई में भी प्रापर्टी का कारोबार है। कोविड काल के दौरान फैंटू मुंबई से घर लौटा और सारनाथ में अपना ठिकाना बनाया। गाजीपुर और वाराणसी आवाजाही बढ़ा दी। इस बीच उसकी मुलाकात महेंद्र गौतम से भी हुई है। मुंबई के प्लाॅट को प्रशासन ने सीज किया तो योगेंद्र सारनाथ में ज्यादा सक्रिय हो गया। सिंहपुर रिंग रोड के आसपास जमीन की खरीद फरोख्त शुरू की। 

Colonizer murder case 29 biswa land became reason Four accused including property dealer arrested
शूटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी। - फोटो : अमर उजाला

योगेंद्र पर मुंबई और सारनाथ में दो-दो केस दर्ज है। गिरफ्तारी टीम को पुलिस आयुक्त ने 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अवनीश पांडेय, प्रमोद सिंह, आलोक मौर्या, पवन तिवारी और सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिपाठी, एसआई पंकज राय, एसआई राहुल यादव, सौरभ तिवारी, नितेश तिवारी, मनीष तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed