फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   code of cunduct: 37 lakh cas seized by police in three district of poorvanchal

चुनावी चौकसीः पूर्वांचल के तीन जिलों से सवा सैंतीस लाख रुपये जब्त

Fri, 13 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
code of cunduct: 37 lakh cas seized by police in three district of poorvanchal
गाजीपुर बलिया और मऊ में पकड़े गए रुपये
विधान सभा चुनाव के मददेनजर की जा रही वाहनों की जांच में शुक्रवार पूर्वांचल को तीन जिलों में 37 लाख 23 हजार रुपये पकड़े गए। रकम से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर पूरी राशि जब्त कर ली गई। जबकि भदोही जिले में भदोही-वाराणसी सीमा पर शुक्रवार को सुबह एक वैन से दो करोड़ रुपये मिले। पैसा वाराणसी से भदोही के काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में जा रहा था।
विज्ञापन

सभी कागज सही मिलने मिलने पर छोड़ दिया।  गाजीपुर जिले के मुहम्महाबाद क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी से 30 लाख रुपये पुलिस ने जब्त किया।
विज्ञापन

गाड़ी में बैठे यूनियन बैंक की करीमुददीनपुर शाखा के प्रबंधक अभिषेक ने बताया वे यह धन मुहम्मदाबाद शाखा से लेकर वे अपनी शाखा करीमुददीनपुर जा रहे हैं पर इससे संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद चौक के पास पुलिस ने एक  कार से एक लाख रुपये की करेंसी बरामद की। कार में बैठे अमित अग्रहरी के पूछताछ में संतोषजनक जवाब न देने पर रकम जब्त कर ली गई है।

मऊ जिले के घोसी में एक सफारी कार से मिले एक लाख 40 हजार रुपये से जुड़े कागजात न दिखापाने पर पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली।  
बलिया जिले में चितबड़ागांव पुलिस ने बक्सर से बेल्थरारोड जा रही एक स्कार्पियो में सवार जटाशंकर प्रसाद गुप्त के पास से दो लाख रुपये , जय प्रकाश नगर में बिहार सीमा पर स्थित चांद दियर चौकी पर मोतिहारी जिले से आ रही डीसीएम मे सवार इलाहाबाद जिले के रवि कुमार से एक लाख 35 हजार 50 रुपये तथा सिकंदपुर थाना  क्षेत्र के दरौली घाट पर बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर निवासी को सत्यप्रकाश के पास 138000 रुपये बरामद हुए हैं।
रुपयों से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर पूरी राशि जब्त कर ली गई।   
वहीं शुक्रवार देर रात आजमगढ़ में एक बोलेरो से पुलिस ने 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। कुछ अन्य जगहों पर भी शराब बरामद होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed