आजमगढ़ : पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बगवार गांव में शुक्रवार की शाम पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बगवार गांव के धनंजय यादव और बृजभान दोनों लोग आपस में घनिष्ठ मित्र हैं, दोनों मुंबई में रहते हैं।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : तीन बार गिराई रिवॉल्वर पर, एक बार भी नहीं निकली गोली, सीन क्रिएशन से उलझी पुलिस
मुंबई में खाने-पीने के पैसे का विवाद था। शाम को गांव के सिवान मे पैसे को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई, इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। लोगों ने बीच बचाव करके बृजभान को छुड़ा दिया। घर पहुंचने पर बृजभान के पक्ष के लोग लामबंद होकर धनंजय के घर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए, वहां पर धनंजय के पिता रामबदन(58) और चाचा लालचंद(55), चाची लाची देवी(52) को मारपीट कर घायल कर दिया।
गांव में किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बिलरियागंज राजकुमार सिंह ने बताया कि लालचंद यादव आदि की तरफ से मुकदमा पंजीकृत हो गया है, दूसरा पक्ष अभी नहीं आया है।
ये भी पढ़ें : अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, कल अस्थि कलश लेकर काशी आएंगे परिजन
दोनों पक्षों से चार लोगों को पकड़ कर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में उपजिलाधिकारी न्यायालय में चालान भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।