{"_id":"5d8c9e908ebc3e013b285575","slug":"clash-between-lekhpal-and-advocate-during-protest-in-robertsganj-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : धरना देते समय आमने-सामने आए लेखपाल और अधिवक्ता, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र : धरना देते समय आमने-सामने आए लेखपाल और अधिवक्ता, मौके पर पहुंची पुलिस
Thu, 26 Sep 2019 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल और अधिवक्ताओं को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में गुरुवार को लेखपाल संघ के धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ता और लेखपाल संघ आमने-सामने हो गए। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का आरोप है कि लेखपाल संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ताओं के लिए अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि कन्नौज में जो घटना घटी है, उसी के विरोध को लेकर के हम लोग धरने में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कन्नौज में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ मारपीट हुई थी। इसी को लेकर ये धरने पर बैठे हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन