फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   clash between brothers one died in marriage

शादी में हुआ रिश्तों का खून, भाइयों की लड़ाई में एक की मौत

Thu, 30 May 2019 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 May 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
clash between brothers one died in marriage
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के गांव में शादी के दौरान दो भाइयों का आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों की लड़ाई में एक भाई की जान चली गई।

विज्ञापन


चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में मंगलवार रात शादी की रश्म पूरी होने से पहले द्वारपूजा के दौरान दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन अगले दिन बुधवार की शाम छोटा भाई कई लोगों के साथ बड़े भाई के दरवाजे पर पहुंच गया और लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने सभी को वाराणसी रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेमा गांव निवासी बाबूलाल और उसके भाई गुलाब के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही थी। मंगलवार को गुलाब की पुत्री सोनी की शादी थी। बारात बिहार के चांद क्षेत्र से आई हुई थी। दोनों भाईयों के बीच विवाद के चलते बड़ा भाई बाबूलाल अपने दरवाजे पर बैठा। इस दौरान छोटे भाई की बेटी में शामिल होने आए रिश्तेदार बाबूलाल के घर गए और कहा कि भतीजी की शादी है आप भी चलिए। रिश्तेदारों की बात मानकर वह द्वार पूजा के समय उन्हें गुलाब के घर ले गए।

बाबूलाल को अपने दरवाजे पर देखते ही गुलाब बाबूलाल से उलझ गया। रिश्तेदारों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। बुधवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे गुलाब अपने पुत्र आकाश और रिश्तेदार सैयदराजा थाना क्षेत्र के घोसवा निवासी अरविंद और भरत के साथ बाबूलाल के दरवाजे पर पहुंचा और चारो ने बाबूलाल (50) को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीच-बचाव करने गए बाबूलाल के छोटे भाई सुलाब(30), बबुरी थाना क्षेत्र के नरैना निवासी रिश्तेदार रामविलास(35), सुनील(25), अनिल(22), उर्मिला(30) और संघति निवासी रंजीत कुमार (24) को मारपीट कर घायल कर दिया। आनन-फानन में परिवारीजनों ने सभी घायलों को अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां बाबूलाल की स्थिति गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। यहां मृतक की पत्नी विमला देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed