{"_id":"59a1807b4f1c1b8e1d8b4792","slug":"choti-katava-fear-in-sonbhadra-women-themselves-cut-there-choti","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटवा की दहशत, महिलाओं ने खुद ही काट ली अपनी चोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटवा की दहशत, महिलाओं ने खुद ही काट ली अपनी चोटी
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने खुद ही काट ली चोटी
- फोटो : अमर उजाला
चोटी कटने की अफवाह ने महिलाओं को इस कदर दहशत में ला दिया है कि उन्होंने सामूहिक रूप से खुद चोटी काट लेने का निर्णय लिया। घटना यूपी के सोनभद्र जिले की है। ब्लॉक के कुसम्हा गांव की दर्जनभर महिलाओं ने शनिवार को खुद चोटी काट ली।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शुक्रवार को उर्मिला पत्नी मदन की कुआं पर से पानी भरने के दौरान चोटी कट गई थी। परिवार के लोग बेहोशी की हालत में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर गए। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
उर्मिला की चोटी कटने के बाद से गांव की महिलाएं सकते में आ गई थी और अपनी तरफ से टोटकों का प्रयोग करने लगी। इसी टोटके के क्रम में शनिवार को महिलाओं ने अपनी-अपनी चोटियां काट लीं। कहा कि उनकी चोटी ही नहीं रहेगी तो कटेगा कौन।
विज्ञापन
चोटी काटने वाली महिलाओं में संगीता पत्नी मनोज, चमेली देवी पत्नी अंगद, निशा पुत्री स्व. काशीरसाम, पतोला देवी पत्नी जुझनराम, पनपती पत्नी रामनरेश, शिल्पी व सेंपी पुत्री रामनरेश, मीना पत्नी रामचंद्र, शिलोचनी पत्नी प्रदुम्न राम, सविता पत्नी रविंद्र, गंगा देवी पत्नी जगजीवन राम, कुसुम पत्नी जमुना, सरस्वती देवी पत्नी सुखी राम, वंदना व पूजा पुत्री सुखी राम, सिवनी पुत्री रामसेवक, अन्नति देवी पत्नी अर्जुन शामिल हैं।
सभी महिलाओं ने अपने से चोटी काट कर अपने बचत के उपाय किया है।