फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaukghat Double Murder of Varanasi: Brother arrested for giving protection to prize crook

वाराणसी का चौकाघाट डबल मर्डर: इनामी बदमाश को संरक्षण देने के आरोप में भाई गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 09 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chaukghat Double Murder of Varanasi: Brother arrested for giving protection to prize crook
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में वांछित 25 हजार के अतुल विश्वकर्मा को संरक्षण देने के आरोप में देर रात जैतपुरा थाने की पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार किया। आरोपी की शिनाख्त जौनपुर के लाइन बाजार थाना के कुद्दूपुर निवासी राजा बाबू विश्वकर्मा उर्फ विशाल के तौर पर हुई है। विशाल के पास से वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


बीती 28 अगस्त को चौकाघाट क्षेत्र में कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के चार आरोपियों ने अदालत में समर्पण किया था, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में 25 हजारी के इनामी अतुल सहित पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विवेचना के दौरान अतुल को संरक्षण देने के आरोप में प्रकाश का नाम सामने आया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अतुल उसका भाई है। चौकाघाट डबल मर्डर के बाद अतुल घर पर आया था तो उसने उसको छुपा लियाया था। 30 सितंबर को वह उसे जौनपुर ले जाकर मुंबई की ट्रेन में बैठा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में जहां वह पूर्व में नौकरी करता था, वहीं फोन करके अतुल को गेटकीपर की नौकरी दिला दी है। गुरुवार को वह पीडीडीयू नगर में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था, इसी दौरान पकड़ लिया गया। विशाल ने बताया कि अभिषेक की हत्या की जानकारी उसे भी थी, लेकिन पैसे के लालच में हम दोनों भाई बहक गए थे।


विवेक सिंह कट्टा हमेशा कहता रहता था कि इस घटना में तुम लोग नहीं फंसोगे, इसीलिए हम दोनों ने घटना में सहयोग किया। उधर, अतुल की तलाश में पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed