फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Out-of-control Bolero runs over a young man on a motorcycle; he dies.

Rampur News: बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Sun, 18 Oct 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control Bolero runs over a young man on a motorcycle; he dies.
रामपुर। मसवासी निवासी बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले काशीपुर और बाद में मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन

मसवासी के मुख्य बाजार निवासी मोहम्मद तोहिद (18) शुक्रवार की शाम बुलेट बाइक से काशीपुर (उत्तराखंड) में अपनी मौसी के घर जा रहा था। तभी थाना आईटीआई क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव के नजदीक विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तोहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन घायल को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। तोहिद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटनास्थल काशीपुर (उत्तराखंड) का है। इसलिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed