{"_id":"5b1d6a9b4f1c1bf46e8b7171","slug":"chaos-in-chandauli-due-to-teasing-with-teenager","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में किशोरी से छेड़खानी पर बवाल, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौली में किशोरी से छेड़खानी पर बवाल, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, तनाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
घर में लगाई गई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में एक किशोरी से पड़ोसी युवक के छेड़खानी करने और जहर देकर मारने की अफवाह के बाद बवाल हो गया। सैकड़ों लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ के बाद घर में आग लगा दी। बाइक और साइकिल जला दी।
इस बीच आरोपी पूरे परिवार के साथ भाग निकला। सूचना मिलते ही एएसपी देवेंद्र नाथ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी पहुंचाया।
इस बीच डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष सिंह ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जिले के तेनुवट गांव में आरोपी युवक जावेद उर्फ रिंकू और पीड़ित किशोरी का मकान आमने-सामने है। परिवार वालों के अनुसार आरोपी चार दिन से अपने मकान की छत पर चढ़कर अश्लील हरकतें कर रहा था। रविवार को भी छत से किशोरी से अश्लील हरकतें और इशारे कर रहा था। किशोरी ने यह बात अपनी मां को बता दी।
पीड़िता की मां युवक को समझाने के लिए आरोपी के घर गई थी। घर वालों का कहना है कि तभी युवक और उसकी मां-बहन उसकी बेटी को जबरन घर में ले गए और उसकी पिटाई करने के बाद जहर दे दिया। किशोरी के घर वालों का कहना है कि लोगों के जुटने पर आरोपी खुद अपने घर में आग लगाकर पिछले दरवाजे से भागा है।
एसपी संतोष कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। डॉक्टरों ने किशोरी को जहर देने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल गांव में सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात कर दी गई है।

तीन साल पहले दर्ज हुआ था छेड़खानी का केस
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तेनुवट गांव में रविवार को पड़ोसी युवक द्वारा किशोरी को जहर दिए जाने की घटना पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व किशोरी के परिवार की ओर से युवक के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद युवक घर से फरार हो गया था।
कुछ दिनों पूर्व युवक के घर लौटने के बाद भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। जावेद उर्फ रिंकू ने पड़ोस की किशोरी से तीन साल पहले छेड़खानी की थी।
युवक के लगातार परेशान करने से आजिज किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। समझाने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो परिवार वालों ने रिंकू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद युवक घर छोड़कर फरार हो गया था। इस बीच स्थानीय पुलिस भी सुस्त पड़ गई।
मामले को ठंडा देखकर युवक कुछ दिनों पूर्व अपने घर लौट आया और इसके बाद फिर किशोरी से छेड़खानी करने लगा। ग्रामीणों का कहना है छेड़खानी का मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने तेजी दिखाई होती तो इस घटना से बचा जा सकता था।
लेकिन पुलिस की लापरवाही से मामला बढ़ गया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है।