फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chaos and outrage in police betwwen public at mau

मछली बंटवारा विवाद में पुलिस-पब्लिक संघर्ष, पथराव के बाद हुई फायरिंग

Mon, 10 Apr 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 10 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
chaos and outrage in police betwwen public at mau
20 नामजद और 200 अज्ञात पर केस, 12 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले एक गांव में रविवार की दोपहर विवादित पट्टे की पोखरी की मछली के बंटवारे का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। ग्रामीणों के पथराव में एक दरोगा का सिर फट गया और तीन सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की हवाई फायरिंग में दो किशोर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस मामले में 20 नामजद और 200 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।  12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन


  मधुबन के दुबारी मटियरा गांव के पास एक विवादित पोखरी में मछली पालन होता है। दो लोगों में विवाद के चलते मामला तहसील प्रशासन के पास पहुंचा। मामले का निस्तारण कराने के लिए तहसीलदार सर्वेश सिंह रविवार को फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की उपस्थित में मछली पकड़ी गई। मछली के बंटवारे को लेकर दलित बस्ती के सैकड़ों लोग आपत्ति जताने लगे। वे भी हिस्सा मांगने लगे। बात न बनने पर दलित बस्ती के लोगों ने मधुबन-दुबारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने रास्ता खुलवाने का प्रयास किया तो दलित बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया।

पुलिस ने एक मकान में घुसकर किसी तरह जान बचाई। हालांकि पत्थर लगने से चौकी प्रभारी रामनवल सिंह का सिर फट गया। सिपाही अयोध्या प्रसाद, रामबचन राय, महेंद्र मामूली रूप से घायल हो गए। भीड़ का आक्रोश देखकर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

इसमें गांव के दो किशोरों के पैर में गोली लग गई। गोली से घायल धीरज (16) पुत्र हरेंद्र और गोलू (15) पुत्र जयप्रकाश को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से धीरज को वाराणसी रेफर कर दिया गया।


घायल दरोगा और सिपाहियों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसपी मुनिराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने एहतियातन मौके पर पुलिस के जवान तैनात करने का आदेश दिया। इस मामले में 20 नामजद और 200 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed