{"_id":"5da1b1638ebc3e015d44d5ab","slug":"chandasi-coal-mandi-businessman-accused-of-revenue-theft-by-making-firm-in-munshi-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करोड़ों के टैक्स से बचने के लिए मुंशी को बनाया मालिक, एसपी से मांगी इच्छा मृत्यु ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: करोड़ों के टैक्स से बचने के लिए मुंशी को बनाया मालिक, एसपी से मांगी इच्छा मृत्यु
Sat, 12 Oct 2019 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Oct 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के चंदासी कोल मंडी के एक व्यवसायी पर मुंशी के नाम फर्म बनाकर 1.12 करोड़ रुपये राजस्व चोरी का आरोप लगाया गया है। व्यवसायी के यहां मुंशी रह चुके युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार अक्तूबर को मुगलसराय कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर निवासी विनोद कुमार चौहान की तहरीर के अनुसार, 2012 में उसने चंदासी कोल मंडी के व्यापारी विशाल जगोता के यहां मुंशी का काम करना शुरू किया था। उसका आरोप है कि व्यापारी ने धोखे से उसके नाम पर कोयले की एक फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया। बाद में 2017 में उसे काम से हटा दिया गया।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि 2018 में उसे राजस्व विभाग की ओर से एक करोड़ 12 लाख चार हजार रुपये जमा करने का नोटिस आया। पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि धोखे से उसके नाम पर फर्म बना दी गई है। इस मामले में उसने डीएम और तत्कालीन एसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, राजस्व जमा नहीं करने पर 26 मार्च 2018 को उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इधर, 15 दिन पहले युवक ने पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल को प्रकरण की जानकारी देते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की थी। एसपी ने इसकी जांच सीओ सदर को सौंप दी। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद युवक की तहरीर पर व्यापारी विशाल जगोता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।