फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CCTV footage released of theft in BHU journalism department varanasi

बीएचयू पत्रकारिता विभाग में चोरी का सीसीटीवी फुटेज जारी, आधे घंटे बाद कंप्यूटर लेकर बाहर निकला युवक

Tue, 30 Jul 2019 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Jul 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage released of theft in BHU journalism department varanasi
सीसीटीवी में दिखता शख्स। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बीएचयू के पत्रकारिता विभाग में पांच दिन पहले शिक्षक के कमरे से कंप्यूटर चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें एक युवक कमरे में घुसकर फाइल देखते हुए नजर आ रहा है। जिस शिक्षक के कमरे में चोरी हुई है, उसमें उसके 28 मिनट तक रहने का फुटेज आया है। इधर शिक्षक की शिकायत पर लंका पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ धीरेंद्र राय के कमरे में 27 जुलाई को यह घटना हुई। डॉ राय ने चीफ प्रॉक्टर को शिकायत देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज लंका थाने से नियुक्त जांच अधिकारी को भी दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग के पिछले चैनल गेट का दरवाजा तोड़कर एक युवक घुसता है और वह अंदर आने के बाद पहले तो एक अन्य शिक्षक के कमरे में जाता है लेकिन वहां से कुछ देर बाद बाहर आने के बाद उनके कमरे का ताला तोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में उसके कमरे में रहने के दौरान फाइलों को देखने के साथ ही कंप्यूटर चोरी करते देखा जा सकता है। डॉ राय ने हैरानी जताई कि आखिर विभाग में अन्य शिक्षकों के कमरे और लैब में भी कंप्यूटर रखे जाते हैं, वह केवल उन्हीं के कमरे में क्यों गया। इधर लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि चीफ प्रॉक्टर कार्यालय से आई शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed