{"_id":"5890d6e24f1c1b691ae809d0","slug":"cattle-smugller-truck-turn-over-on-road-when-he-trying-to-hit-police-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप को टक्कर मारने में पलटा पशु तस्करों का ट्रक, 97 गोवंश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जीप को टक्कर मारने में पलटा पशु तस्करों का ट्रक, 97 गोवंश बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
साधोमाधो बैरियर के पास घटना, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, कुख्यात अजय समेत दो तस्कर दबोचे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पशु तस्करों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 97 गोवंश की बरामदगी के साथ डाक पार्सल कंटेनर समेत सात वाहन सीज किए। कुख्यात पशु तस्कर मोहनिया के डेहरिया के अजय चौबे उर्फ अजय बाबा और पंकज गुप्ता को धरदबोचा।
इस दौरान हाईवे पर पीछा कर रही रोहनिया पुलिस की जीप को टक्कर मारने के प्रयास में पशु तस्करों का ट्रक पलट गया। पुलिस जीप भी अनियंत्रित हुई लेकिन सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हत्थे चढ़ा अजय पशु तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट के तौर पर कुख्यात है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मिर्जामुराद थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने पीछा किया तो डाक पार्सल कंटेनर के चालक और खलासी खजुरी के पास वाहन खड़ाकर भाग निकले।
विज्ञापन
कंटेनर खुलवाया गया तो उसमें 21 बैल थे। रोहनिया थानाध्यक्ष सुनील कटियार की टीम ने साधोमाधो बैरियर करसड़ा के पास से तीन ट्रकों का पीछा किया। इनमें एक ट्रक पुलिस जीप को टक्कर मारने के चक्कर में पलट गया। तीनों ट्रकोेें के चालक भाग निकले। इन ट्रकों से 46 बैल बरामद किए गए। तीनों ट्रकों का रजिस्ट्रेशन नंबर इलाहाबाद का है।
उधर, विश्व सुंदरी पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान रामनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने एक ट्रक और एक डीसीएम से 11 गाय और 19 बैल बरामद किया। इसी बीच कुख्यात तस्कर अजय के स्कार्पियो से आगे निकलने की सूचना मिली।
पीछा कर पुलिस ने स्कार्पियो सवार अजय बाबा और पंकज गुप्ता को धरदबोचा।
दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पशुओं से लदे ट्रक के आगे चलकर बताते थे कि कहां चेकिंग हो रही है और कहां नहीं। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और की गिरफ्तारी होगी।