फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car driver hostage miscreants looted

कार चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा

Fri, 06 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Car driver hostage miscreants looted
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
लंका थाना अंतर्गत करौंदी में बुधवार की रात कार चालक रविकांत मौर्या को पिकप सवार तीन लोगों ने बंधक बना लिया। तीनों रविकांत को रोहनिया ले गए और कार, उसके पास मौजूद साढ़े सात हजार रुपये, साड़ियां व मोबाइल लूट कर उसे नीचे धकेल दिए। किसी तरह से उसने कार मालिक से संपर्क किया, तब जाकर गुरुवार को  लंका थाना में तीन अज्ञात  बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन



भेलूपुर के रानीपुर निवासी रविकांत ने बताया कि वह मोहल्ले के ही अरविंद की कार चलाता है। बुधवार की रात वह महामनापुरी कॉलोनी स्थित अरविंद के इंब्रायडरी कारखाना से घर जा रहा था। करौंदी पहुंचने पर उसकी कार को ओवरटेक कर एक पिकअप सामने आ खड़ी हुई। पिकअप से तीन लोग उतरे और उसे असलहा सटाकर गमछे से उसका हाथपैर बांध दिए। पिकअप सवार दो लोेग कार में बैठे और रोहनिया की ओर बढ़े। रोहनिया पहुंचने पर उसके पास मौजूद रुपये और मोबाइल छीनकर उसे नीचे धकेल दिए और कार लेकर भाग निकले। अरिवंद के साथ रविकांत रोहनिया थाना पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसे लंका थाने का मामला बताकर लौटा दिया। बता दें कि करौंदी में जहां रविकांत को बंधक बनाया गया वहां लंका थाने के सिपाही हमेशा मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed