फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cantt jam on speed, two hours slowl traffic

कैंट पर चक्काजाम, दो घंटे रफ्तार थमी

Sat, 08 Aug 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 08 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cantt jam on speed, two hours slowl traffic

महिला यात्री से छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए रोडवेज कर्मचारी की रिहाई के लिए शुक्रवार को साथी कर्मचारी सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन

पुलिस चौकी का घेराव करने के बाद बीच सड़क बसें खड़ी कर कैंट रोडवेज के सामने चक्काजाम कर दिया। मुख्य मार्ग जाम होते ही अंधरापुल, चौकाघाट से तेलियाबाग और मलदहिया तक वाहनों की रफ्तार थम गई। रोडवेज कर्मियों ने हंगामा और नारेबाजी के बीच पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, साथ ही पकड़े गए कर्मचारी को थाने से रिहा कराया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी माने और आधे घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हो गया लेकिन बीच सड़क से बसें हटने के बाद भी यातायात सामान्य होने में दो घंटे से अधिक लग गए।
विज्ञापन

जौनपुर की एक महिला यात्री गुरुवार की शाम बस पकड़ने कैंट रोडवेज पहुंची। उसने परिसर में ही जौनपुर निवासी एक रोडवेज कर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रोडवेज चौकी पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी रोडवेज कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तक जब इसकी जानकारी अन्य रोडवेज कर्मियों तक पहुंची तो उन्होंने रोडवेज पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए। सुबह करीब दस बजे रोडवेज के सामने बीच सड़क बसें खड़ी कर चक्काजाम कर दिया।

कुछ ही देर में कैं ट से लेकर चौकाघाट तक जाम लग गया। जाम से बचने के लिए नदेसर की ओर से कैंट जाने वाले लोग मलदहिया होते हुए निकलने लगे तो कुछ ही देर में उस मार्ग पर भी जाम लग गया। मौके पर पहुंची सिगरा, चेतगंज और कैंट पुलिस ने रोडवेज कर्मियों को समझाया। पकड़े गए कर्मचारी को रिहा करने के बाद करीब साढ़े दस बजे जाम समाप्त हुआ। हालांकि यातायात दोपहर बारह बजे तक सामान्य हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed